वजन कंट्रोल करने के साथ सेहत के लिए भी बेस्ट हैं ये 3 सूप

वजन कंट्रोल करने के साथ सेहत के लिए भी बेस्ट हैं ये 3 सूप

सेहतराग टीम

आज के समय में अक्सर लोगों को अपने वजन को लेकर परेशानी होती है। लगातार बैठकर काम करने से उनका पेट बाहर आ जाता है। इसको कम करने के लिए लोग कई तरह के योग और दवाइयों का प्रयोग करते है। वहीं डॉक्टर इससे छुटाकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय भी बताते है, जो काफी मददगार होता है। उन्हीं में से एक रोजाना सूप पीना। जी हां हमारे किचन में कई तरह के सूप बनाने का सामान होते है जिसको पीने से हमारा फूलता पेट कम हो सकता है। तो आइए जानते है कौन से सूप को अपनी डाइट में करें शामिल और क्या हैं इन्हें बनाने का तरीका, एक नजर डालते हैं इस पर...

1- टमैटो सूप

सामग्री

मक्खन- 1 बड़े चम्मच, प्याज- 1/2 लंबा कटा हुआ, टमाटर- 6-7 छिलका निकालकर कटे हुए, पानी- 1 1/2 कप, वेजिटेबल स्टॉक- 1/2 कप, नमक- स्वादानुासर

विधि

एक पैन में मक्खन डालकर उसे अच्छे से पिघला लें। अब इसमें प्याज, टमाटर, नमक और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 30-40 मिनट में ये अच्छी तरह से पक जाएगा। अब इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। आवश्यकतानुसार नमक मिक्स करें और ब्रेड के छोटे टुकड़े डाल गरमा-गरम सूप सर्व करें।

2- ब्रोक्ली सूप

सामग्री

1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, 1 बारीक कटा प्याज, 1 कप स्प्रिंग अनियन बारीक कटे हुए, 1 आलू, 2 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 4 कप पानी, 1 कप ब्रॉक्ली के बारीक पीसेज, 2 कप उबली हुई मटर, 20 ग्राम मक्खन, 2 स्लाइसेज चेड्डर चीज़, 2 मल्टीग्रेन ब्रेड की स्लाइसेज

विधि

सॉसपैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म करें। अब इसमें प्याज, स्प्रिंग अनियन, आलू और लहुसन डालकर पांच मिनट तक चलाएं। इसमें पानी डालें। अब ब्रॉक्ली और उबली मटर डालें और करीब 10 मिनट तक चलाएं। इसे ठंडा करें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। ब्रेड को काटें और फ्राई कर लें। इसे सूप के ऊपर क्रूटॉन्स की तरह इस्तेमाल करें।

3- मिक्सड वेजिटेबल सूप

सामग्री 

ऑलिव ऑयल- 1 टेबलस्पून, एक प्याज, तीन लहसुन, दो सैलरी पत्ता, दो गाजर, दो कप मिक्स्ड वेजिटेबल (गोभी, जुकीनी और फ्रेंचबींस), नमक स्वादानुसार, गॉर्लिक पाउडर- आधा टीस्पून, ऑरगेनो- एक टीस्पून, एक तेजपत्ता, आठ कप- वेजिटेबल स्टॉक, टमाटर- 4, चीज़- आवश्यकतानुसार

विधि

  • पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें प्याज और लहसुन डालें। अब सभी सब्जियां डालकर दो मिनट तक भूनें। अब इसमें नमक, गॉर्लिक पाउडर और ऑरगेनो डालकर चलाएं।
  • वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए पानी में टमाटर और तेजपत्ता डालकर दस-बारह मिनट पकाएं। बाद में छानकर इसी पानी का स्टॉक बनाएं। इन सब्जियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अब पैन में स्टॉक और नमक डालकर अच्छी तरह चलाएं। ऊपर से चीज़ डालकर या ऐसे ही सर्व करें।

 

इसे भी पढ़ेें-

इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है तो पीजिए ये काढ़ा, कोरोना से भी होगी रक्षा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।